You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अमेरिका ने श्रीलंका के पास ईरान का युद्धपोत डुबोया, क्या ये जंग भारत के करीब आ रही है?
अमेरिका ने बताया कि उसकी एक पनडुब्बी ने हिंद महासागर में ईरान के एक युद्धपोत पर हमला किया और उसे डुबो दिया.
मौजूदा जानकारियों के मुताबिक़ यह हमला बुधवार को दक्षिण श्रीलंका के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ.
श्रीलंका की सरकार ने बताया कि अब तक 32 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है, वहीं और 84 शव पाए गए है और बाकियों के लिए तलाश जारी है.
ईरान के मुताबिक इस जहाज़ का नाम 'डेना' था, जिसपर लगभग 130 क्रू मेंबर्स सवार थे.
ईरान ने यह भी बताया की यह जहाज़ भारतीय नौसेना के न्यौते पर, पिछले महीने 'मिलन' अभ्यास में शामिल होने के लिए आया था और इसे बिना किसी चेतावनी के डुबो दिया गया.
इस ख़बर के बाद कई सवाल उभरे है- यह हमला ईरान से इतनी दूर क्यों किया गया? क्या यह हमला क़ानूनी रूप से वैध था? क्या यह लड़ाई अब भारत के और क़रीब आ रही है?
इस वीडियो में इन सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित.
वीडियोः देवेश चोपड़ा
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)