नहीं रहे जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले सर रॉजर मूर

इमेज स्रोत, Getty Images
जेम्स बॉन्ड की फ़िल्मों के दीवाने उन्हें जानते हैं. अभिनेता सर रॉजर मूर ने जेम्स बॉन्ड सिरीज़ की सात फ़िल्मों में 007 का रोल प्ले किया था.
कैंसर की बीमारी से जूझ रहे रॉजर मूर का मंगलवार को स्विट्ज़रलैंड में निधन हो गया. उनके परिवार ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी.
जेम्स बॉन्ड सिरीज़ की 'लिव एंड लेट डाई' और 'ए व्यू टू किल' जैसी फ़िल्मों से रॉजर मूर को खूब शोहरत मिली थी.
उनसे पहले सीन कॉनरी जेम्स बॉन्ड का रोल निभाया करते थे.
कहते हैं कि रॉजर ने 007 के रोल को गंभीरता की कैद से निकालकर उसमें हास्य और विनोद का तड़का लगाया था.
उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक रॉजर की अंत्येष्टि एक निजी समारोह में मोनाको में की जाएगी.
007 के किरदार के अलावा रॉजर ने टेलीविजन सिरीज़ 'द परसुएडर' और 'द सेंट' में भी काम किया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)












