कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित, बढ़ी लखनऊ की मुश्किलें

इमेज स्रोत, Getty Images
- Author, समीरात्मज मिश्र
- पदनाम, लखनऊ से, बीबीसी हिंदी के लिए
- पढ़ने का समय: 3 मिनट
लखनऊ में कोरोना वायरस से संक्रमित जिन चार मरीज़ों की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई, उनमें बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी शामिल हैं.
कनिका कपूर ने ख़ुद सोशल मीडिया इसकी जानकारी दी है.
कनिका कपूर नौ मार्च को लंदन से वापस आई थीं और उनका कहना है कि एयरपोर्ट पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी हुई थी लेकिन तब तक कोविड-19 के लक्षण सामने नहीं आए थे.
लंदन से आने के बाद कनिका कपूर ने लखनऊ में दो-तीन बड़ी पार्टियों में बतौर कलाकार हिस्सा लिया था जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.
कनिका कपूर में कोरोना वायरस संक्रमण पाए जाने के बाद लखनऊ में हड़कंप मच गया.
इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट Instagram समाप्त
प्रशासन क्या कर रहा है?
प्रशासन ने लखनऊ के महानगर इलाक़े की सभी दुकानों, सरकारी और ग़ैर-सरकारी प्रतिष्ठानों को 23 मार्च तक के लिए बंद करा दिया है.
साथ ही उस सोसायटी को सील कर दिया गया है जहाँ कनिका कपूर का परिवार रहता है.
लखनऊ के ज़िलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया, "फ़िलहाल उस इलाक़े को बंद करा दिया गया है और लोगों से अपील की गई है कि बाहर ना निकलें. महानगर के आस-पास के इलाक़ों जैसे ख़ुर्रम नगर, इंदिरा नगर, टेढ़ी पुलिया, विकास नगर, अलीगंज जैसी जगहों पर हॉस्पिटल, दवाखाना और ज़रूरी वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी को 23 मार्च तक बंद रखने को कहा गया है."

इमेज स्रोत, UP Govt.
अक़बर अहमद डंपी के घर हुई पार्टी
बताया जा रहा है कि महानगर स्थित जिस सोसायटी में कनिका कपूर का परिवार रहता है उसमें क़रीब सात सौ फ़्लैट हैं जिनमें शहर के कई प्रतिष्ठित लोग भी रहते हैं.
यह बिल्डिंग बीजेपी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ की बताई जा रही है. शासन के सामने सबसे बड़ी समस्या इन फ़्लैट्स में रहने वाले लोगों की जाँच की है.
वहीं, जिन पार्टियों में कनिका कपूर शामिल हुई थीं, उनमें से एक पार्टी में कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के अलावा कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए थे.
बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद अक़बर अहमद डंपी के घर हुई इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
वसुंधरा राजे सेल्फ़ आइसोलेशन में
वसुंधरा राजे ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि कनिका कपूर का टेस्ट पॉज़िटिव पाये जाने के बाद उन दोनों लोगों ने ख़ुद को आइसोलेट कर लिया है.
बताया जा रहा है कि इस पार्टी में कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल थे.
लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार अमिता वर्मा कहती हैं कि 'कनिका कपूर शहर के नामी लोगों में हैं और ये सभी लोग अक़्सर इन पार्टियों में शामिल होते हैं.'
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
वहीं कनिका कपूर पर आरोप लग रहे हैं कि वे एयरपोर्ट पर अधिकारियों को झांसा देकर बाहर आई थीं और उन्होंने फ़्लू के लक्षणों को छिपाए रखा. जबकि कनिका कपूर इस बात से इनकार कर रही हैं. फ़िलहाल पूरे मामले की जाँच की जा रही है.
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के आइसोलेशन वॉर्ड के इंचार्ज डॉक्टर सुधीर सिंह का कहना है कि कनिका कपूर के अलावा पॉज़िटिव पाए गए अन्य मरीजों को भी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

- कोरोना वायरस: ब्रूफ़ेन लेना सही है या नहीं - फ़ैक्ट चेक
- कोरोना वायरस: डायबिटीज़ वालों को कितना ख़तरा
- कोरोना महामारी, देश-दुनिया सतर्क
- कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
- कोरोना वायरस का बढ़ता ख़तरा, कैसे करें बचाव
- कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना क्यों ज़रूरी है?
- कोरोना: मास्क और सेनेटाइज़र अचानक कहां चले गए?
- अंडे, चिकन खाने से फैलेगा कोरोना वायरस?
- कोरोना वायरस: बच्चों को कोविड-19 के बारे में कैसे बताएं?
- कोरोना वायरस: संक्रमण के बाद बचने की कितनी संभावना है
- कोरोना वायरस का कहर बरपा तो संभल पाएगा भारत?


इमेज स्रोत, GoI

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

















