You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाक प्रशासित कश्मीर से आए शरणार्थियों के लिए 2000 करोड़ का पैकेज
नरेंद्र मोदी मत्रिमंडल ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर से विस्थापित हुए लोगों के लिए 2000 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ ये पैकेज विकास कार्यों पर ख़र्च किया जाएगा.
जम्मू कश्मीर सरकार ने इस पैकेज से लाभान्वित होने वाले 36,348 परिवारों की पहचान पहले ही की हुई है.
इस मामले में पहले आई जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर से विस्थापित लोग जम्मू, कठुआ और राजौरी ज़िले के विभिन्न इलाकों में रह रहे हैं.
हालांकि जम्मू-कश्मीर के संविधान के मुताबिक ये लोग स्थायी नागरिक नहीं है.
इनमें से कुछ परिवार वर्ष 1947 में विस्थापित हुए थे, जबकि कुछ परिवार 1965 और 1971 के युद्ध के दौरान विस्थापित हुए थे.