You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जब करन थापर पर भड़कीं जयललिता..
2004 में बीबीसी के कार्यक्रम हार्ड टॉक के लिए हुए इंटरव्यू में पत्रकार करन थापर ने जयललिता से चुनाव मैदान में जीत हासिल करने के अनुमान के बारे में पूछा था, जिस पर जयललिता ने कहा था कि वो ज्योतिषी नहीं हैं, इंतज़ार करें.
इसके बाद करन ने वही सवाल फिर से दोहराया तो जयललिता ने कहा कि आप भी यहीं आस पास होंगे, इंतज़ार कीजिए.
इसके बाद करन थापर ने उनसे कहा कि आपसे बातचीत करना प्रसन्नता भरा अनुभव रहा तो जयललिता ने जवाब दिया कि उन्हें ये इंटरव्यू देकर एकदम अच्छा नहीं लगा. इसके बाद जयललिता ने लेपल माइक फेंक दिया था.