You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
नोटबंदी के बाद पहली बार एटीएम में आया पैसा
गुजरात राज्य में भारत के सबसे पिछड़े इलाक़ों में से एक है डांग ज़िला जिसपर नोटबंदी का असर साफ़ दिखा है.
नोटबंदी की घोषणा के बाद से इस इलाक़े के ज़िला मुख्यालय आहवा में सरकारी बैंक का एक एटीएम बंद पड़ा था.
8 नवंबर को मोदी सरकार ने नोटबंदी की घोषणा की थी, जिसके बाद देश के सभी बैंकों और एटीएम के सामने लाइनें देखना आम बात हो गई थी.
लेकिन डांग में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के इस एटीएम के सामने कोई लाइन नहीं लगी, क्योंकि इसमें कभी पैसा आया ही नहीं.
21 दिसंबर को जब बीबीसी की टीम इस ब्रांच पहुँची तो बैंक कर्मचारियों ने इस बात को माना और बताया कि, "पीछे से करेंसी नोट नहीं पूरे पड़ रहे इसलिए ये बंद पड़ा है."
बीबीसी हिंदी के संवंददाता नितिन श्रीवास्तव ने इस एटीएम के सामने से फ़ेसबुक लाइव किया. वीडियो देखिए यहां.
इसके दो घंटे बाद ही इसे जनता के लिए लिए खोल दिया गया.
डांग ज़िले में 85 फीसदी से ज़्यादा आबादी आदिवासियों की है और इलाके की ढाई लाख आबादी के लिए क़रीब सात एटीएम और ग्यारह बैंकों की शाखाएँ हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)