You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
'पाक सेना जवानों का अपमान नहीं करती, चाहे वो भारतीय हो'
भारतीय सेना का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने भारत प्रशासित कश्मीर में लाइन ऑफ़ कंट्रोल के दो पोस्टों पर रॉकेट और मोर्टार से गोलाबारी की है.
भारतीय सेना के नॉर्दन कमांड की ओर से जारी प्रेस नोट में ये भी कहा गया है कि पाकिस्तान के बॉर्डर एक्शन टीम के हमले में जिन दो जवानों की मौत हुई है, उनके शवों को क्षत विक्षत भी किया गया.
भारत के इस आरोप पर पाकिस्तानी सेना ने प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि उनकी तरफ़ से युद्धविराम का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है.
इतना ही नहीं पाकिस्तान ने ये भी कहा कि जवान के शवों के क्षत विक्षत की बात भी ग़लत है, क्योंकि पाकिस्तानी सेना कभी किसी जवान का अपमान नहीं कर सकती, चाहे वो भारत का ही क्यों ना हो.
भारतीय सेना के मुताबिक, "पूंछ ज़िले में कृष्णा घाटी सेक्टर में लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर गश्त लगा रहे जवानों के साथ पाकिस्तानी सेना के इस घृणित कार्य का उपयुक्त जवाब दिया जाएगा."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)