वैलेंटाइन डे: मोहब्बत का मौसम कुछ यूं आया

इमेज स्रोत, PIYAL ADHIKARY/EPA
दुनिया भर में 14 फ़रवरी की तारीख वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाई जा रही है. इस मौके पर नई पीढ़ी में उत्साह का ख़ास माहौल देखा जा रहा है.
ये तस्वीर कोलकाता शहर की है जहां एक नौजवान अपनी गर्लफ़्रेंड को प्रपोज़ कर रहा है.

इमेज स्रोत, PIYAL ADHIKARY/EPA
एक वक्त था जब वैलेंटाइन डे को बड़े शहरों के चलन के तौर पर दखा जाता था. लेकिन अब इसकी हवा अपने छोटे-छोटे शहरों तक पहुंच गई है.

इमेज स्रोत, SANJEEV GUPTA/EPA

इमेज स्रोत, PTI
शिमला के पास कुफ़री में वैलेंटाइन डे का जश्न मनाते दो जोड़े.

इमेज स्रोत, PTI
ऐसा नहीं है कि हर कोई इसके स्वागत के लिए बाहें फैलाए हुए है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि भुवनेश्वर में वैलेंटाइन डे का विरोध कर रहे स्थानीय संगठन 'कलिंग सेना' के 30 कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लेना पड़ा.

इमेज स्रोत, ARUN SANKAR/AFP
उधर, इंडोनेशिया से मिल रही ख़बरों के मुताबिक वहां कई शहरों में वैलेंटाइन डे मनाने पर रोक लगा दी गई है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक औरट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)












