राहुल बोस को 442 रुपये में केले देना पड़ा होटल को महंगा, 25 हज़ार रुपये का जुर्माना

राहुल बोस

इमेज स्रोत, Facebook

पढ़ने का समय: 2 मिनट

बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस ने 22 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था. ये वीडियो उन्होंने चंडीगढ़ के होटल जेडब्ल्यू मेरियट के उस कमरे में शूट किया था जहां वो ठहरे हुए थे.

वीडियो में वो अपने कमरे में रखी अलग-अलग चीज़ें दिखाते हैं और सबसे अंत में एक प्लेट में रखे दो केलों पर आकर उनका कैमरा रुकता है. केले के साथ ही एक पर्ची कैमरे पर दिखती है जिसमें इन दो केलों की क़ीमत लिखी है. क़ीमत है 442 रुपये 50 पैसे.

छोड़िए X पोस्ट, 1
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 1

वीडियो में राहुल बताते हैं कि वो जिम गए गए थे जहां उन्होंने दो केले मांगे और उन्हें ये केले दिए गए. इसके बाद वो केले की क़ीमत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं कि उनके लिए ये क़ीमत बहुत ज़्यादा है.

छोड़िए X पोस्ट, 2
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 2

ये वीडियो उन्होंने 22 जुलाई को पोस्ट किया था और कुछ देर में ही ये वीडियो वायरल हो गया. और अब इस मामले पर संज्ञान लेते हुए आयकर विभाग चंडीगढ़ ने होटल जेडब्लयू मैरियट पर 25 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया है.

विभाग ने सीजीएसटी की धारा 11 के उल्लंघन के लिए होटल को ज़िम्मेदार माना है और जुर्माना लगाया है. केले को टैक्स से बाहर रखा गया है और फिर भी होटल ने उस पर टैक्स लगाया गया था.

सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं.

छोड़िए X पोस्ट, 3
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 3

ऋषि बागरी लिखते हैं कि यह जुर्माना केले की क़ीमत के वजह से नहीं लगाया गया है बल्कि यह जुर्माना इसलिए लगाया गया है कि होटल ने एक ऐसी चीज़ पर जीएसटी लगाया जो इस दायरे में नहीं आती.

छोड़िए X पोस्ट, 4
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 4

राघवेंद्र एस लिखते हैं कि पूरे भारत से संभवतः लोगों को जीएसटी के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करानी चाहिए.

छोड़िए X पोस्ट, 5
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 5

एक मुसाफ़िर नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है "अभिनेता राहुल बोस के लिए यह बड़ी जीत है लेकिन उन मामलों का क्या जो सामने नहीं आ पाते हैं."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)