कोरोना वायरस से भारत में 46 हज़ार से अधिक लोग संक्रमित, इन राज्यों में हैं सबसे अधिक मामले

इमेज स्रोत, EPA
मंगलवार को जारी आकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 46,433 हो चुकी हैं और वहीं इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 1568 हो चुकी है.
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 12,727 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. ऐसे में भारत में कुल एक्टिव मामलों की संख्या अब 32,138 है.
भारत में संक्रमितों की संख्या में महाराष्ट्र सबसे आगे है जहां अब तक 14,541 मामले सामने आ चुके हैं. यहां कोरोना के कारण 583 लोगों की मौत हुई है.
वहीं दूसरे नंबर पर गुजरात है जहां कोरोना से 319 लोगों की जान गई है और कुल 5,804 लोग इससे संक्रमित हैं.
राजधानी दिल्ली में कोरोना से 4,898 लोग संक्रमित हैं जबकि 64 लोगों की इससे मौत हो चुकी है.
मंगलवार को राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए और 5 मौतें हुईं. इसके बाद वहां का आंकड़ा अब 3,099 पहुंच गया है.
यहां कुल 1,440 लोग कोरोना संक्रमण के बाद ठीक भी हुई है जिस कारण कुल एक्टिव मामले मात्र 1,577 हैं.
कोरोना वायरस के कारण भारत में फिलहाल लॉकडाउन की तीसरा चरण जारी है जो 4 मई को शुरू हुआ था और 17 मई तक के लिए लागू रहेगा.
इससे पहले दो चरणों में लॉकडाउन 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लागू किया गया था जिसके बाद इसे 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था.
लॉकडाउन के तीसरे चरण में संक्रमितों की संख्या और डबलिंग रेट देखते हुए इलाकों के रेड, ऑरेंज और ग्रीन इलाक़ों में बांटा गया है और लॉकडाउन में राहत भी दी गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
लॉकडाउन में राहत के बाद कई राज्यों में सोमवार को शराब की दुकानें खोली गई थीं जहां लोगों की भारी भीड़ जुटी. इसके बाद दिल्ली में शराब पर 70 फीसदी का 'स्पेशल कोरोना शुल्क' लगा दिया गया है.
हालांकि इसके बाद भी मंगलवार को लोगों की भीड़ शराब की दुकानों के सामने से कम होती नहीं दिख रही है.

- कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
- कोरोना महामारीः क्या है रोगियों में दिख रहे रैशेज़ का रहस्य
- कश्मीर में कोरोनावायरस : सबसे बड़े हॉटस्पॉट बांदीपोरा में एक भी वेंटिलेटर नहीं
- कोरोना वायरसः वो शहर जिसने दुनिया को क्वारंटीन का रास्ता दिखाया
- कोरोना वायरस से संक्रमण की जांच इतनी मुश्किल क्यों है?
- कोरोना संकट: गूगल, फ़ेसबुक, ऐपल और एमेज़ॉन का धंधा कैसे चमका



(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)















