समाजवादी नेता सुरेंद्र मोहन नहीं रहे

वरिष्ठ समाजवादी नेता सुरेंद्र मोहन का निधन हो गया है. वे 84 वर्ष के थे.
शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण दिल्ली स्थित अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली.
चर्चित समाजवादी नेता सुरेंद्र मोहन जनता दल की ओर से राज्यसभा के सांसद रहे.
वर्ष 1978 से 1984 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे. वे खादी और ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन भी रहे थे.
सुरेंद्र मोहन के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है.
शुक्रवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट में किया जाएगा.




























