असम में ट्रेन पटरी से उतरी

फाइल फोटो

इमेज स्रोत, AP

इमेज कैप्शन, भारत में रविवार को ही दो ट्रेन दुर्घटनाएं हुई जबकि एक ही दिन पहले ट्रेन और बस की टक्कर में 38 लोग मारे गए थे.

उत्तर प्रदेश के बाद रविवार की देर शाम असम में भी एक ट्रेन दुर्घटना हुई है जिसमें कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं.

ट्रेन दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन कुछ रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि धमाके के बाद ट्रेन पटरी से उतर गई.

टीवी पर दिखाई जा रही तस्वीरों के अनुसार ट्रेन की तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं.

यह ट्रेन गुवाहाटी से पुरी जा रही थी और गुवाहाटी से कुछ ही दूर ट्रेन पटरी से उतर गई.

टीवी पर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने ट्रेन के पटरी से उतरने से पहले धमाके की आवाज़ सुनी.

रात का अँधेरा होने के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है लेकिन अभी तक किसी की मौत के समाचार नहीं हैं.

उल्लेखनीय है कि रविवार को ही उत्तर प्रदेश में एक ट्रेन दुर्घटना हुई है जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई है.