भुखमरी के चगुंल में यमन

वीडियो कैप्शन, यमन भुखमरी के चगुंल में

यमन में गृह युद्ध ने देश को अकाल की कगार पर पहुंचा दिया है. सऊदी समर्थित विद्रोहियों की मदद से सरकार का तख़्ता पलटने के बाद से ही देश में गृह युद्ध छिड़ा हुआ है. अट्ठारह महीने की लड़ाई के बाद क़रीब बीस लाख लोग कुपोषण का शिकार हैं जिनमें से अधिकतर बच्चे हैं. बीबीसी अरबी सेवा की संवाददाता नवल अल-मग़ाफ़ी एक ऐसे इलाक़े में पहुंची जहां सहायता एजेंसियां भी नहीं पहुंच पा रही हैं. इस रिपोर्ट की कुछ तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं.