श्रीनगर से इस्तांबुल तक बर्फ़ ही बर्फ़

पूर्वी यूरोप में ठंड से कई लोगों की मौत हो गई है. महाद्वीप के कई हिस्सों में भारी बर्फ़बारी हुई है और आर्कटिक जैसे हालात बन गए हैं.

पोलैंड में गुरुवार के बाद से दस लोगों की मौत हो गई है. अनुमान है कि आज यहां तापमान -14 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाएगा.

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि जहां भी उन्हें बेघर लोग दिखाई दें उनके बारे में जानकारी दी जाए.

बुल्गारिया में तुर्की की सीमा के नज़दीक दो इराक़ी प्रवासी ठंड से मृत पाए गए. उनके शरीर जमे हुए थे.

रोमानिया और तुर्की में भारी बर्फ़बारी के बाद यातायात की समस्याएं आ रही हैं.

वहीं भारत के श्रीनगर और मनाली में बर्फ़बारी के बाद मौसम ख़ुशनुमा हो गया है.