न्यूयॉर्क में चरमपंथी हमले की कोशिश, एक बांग्लादेशी को पकड़ा

इमेज स्रोत, CBS
न्यूयॉर्क सिटी के मुख्य बस टर्मिनल पर सोमवार सुबह चरमपंथी हमले की कोशिश में एक बांग्लादेशी संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.
अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध का नाम अक़ायद उल्लाह है जिसकी उम्र 27 साल है और वो बांग्लादेशी आप्रवासी है.

इमेज स्रोत, EPA
अधिकारियों का कहना है कि अक़ायद उल्लाह ने अपने शरीर पर विस्फोटक उपकरण बांध रखा था, जिसकी वजह से वो जख़्मी भी हो गया.
एक अंडरपास में हुए धमाके की वजह से चार अन्य लोगों को मामूली चोटें पहुंची हैं. न्यूयॉर्क सिटी के मेयर डी ब्लासियो ने इस घटना के बाद कहा कि 'चरमपंथी नहीं जीतेंगे.'

इमेज स्रोत, EPA/JUSTIN LANE
उनका ये भी मानना है कि इस घटना में एक ही व्यक्ति हमलावर था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.








