ताइवान: लोग सो रहे थे और शहर हिल गया...

ताइवान, भूकंप

इमेज स्रोत, PAUL YANG/AFP/Getty Images

ताइवन में आपातकालीन सेवाओं के लिए जिम्मेदार सरकारी विभाग ने कहा है कि भूकंप की वजह से झुकी इमारत में फंसे तकरीबन सभी लोगों को निकाल लिया गया है.

ताइवान के अधिकारियों के अनुसार 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप की वजह से अभी तक कम से कम दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.

इनके अलावा कम से कम दो सौ लोग घायल बताए जा रहे हैं.

ताइवान, भूकंप

इमेज स्रोत, PAUL YANG/AFP/Getty Images

भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर 50 मिनट पर आया. सोशल मीडिया पर आ रही तस्वीरों में सड़कों और ऊंची इमारतों में काफी नुकसान दिखाया जा रहा है.

मंगलवार रात को जब कई लोग सो रहे थे तब ताइवान के बंदरगाह शहर हुआलीन भूकंप के झटकों से कांप गया. शहर की कई इमारतों को भारी नुक़सान पहुंचा है.

ताइवान, भूकंप

इमेज स्रोत, RITCHIE B. TONGO/EPA

स्थानीय मीडिया के अनुसार 10 मंजिला मार्शल होटल के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर में होटल के कम से कम दो कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है.

ये होटल भूकंप के झटकों की वजह से एक तरह झुक गया है.

ताइवान, भूकंप

इमेज स्रोत, RITCHIE B. TONGO/EPA

वहां रहने वाले लोगों को भूकंप के बाद आने वाले झटकों की वजह से और गैस लीक की संभावना खत्म होने तक घर न लौटने की सलाह दी गई है.

ताइवान, भूकंप

इमेज स्रोत, RITCHIE B. TONGO/EPA

हुआलीन दमकल विभाग के अनुसार जिन इमारतों को थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा है वहां से कम से कम 28 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

कई लोगों ने रात पार्कों में, स्कूल की इमारतों और दूसरी जगहों पर गुजारी.

ताइवान, भूकंप

इमेज स्रोत, Reuters

इसके साथ ही आपातकालीन कर्मचारियों की मदद के लिए सेना को भी बुला लिया गया है. भूकंप की वजह से हाइवे और पुलों को भी नुकसान पहुंचा है.

ताइवान, भूकंप

इमेज स्रोत, PAUL YANG/AFP/GETTY IMAGES

ताइवान की भौगोलिक स्थिति कुछ इस तरह है कि वहां दो भूगर्भीय प्लेटें आपस में मिलती हैं. इसकी वजह से भूकंप नियमित रूप से आते रहते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)