तस्वीरों में: प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी

ब्रिटेन की महारानी के पोते, प्रिंस हैरी और अमरीकी अभिनेत्री मेगन मार्कल की शाही शादी शनिवार को विंडसर केसल में दोपहर के समय हुई
हालांकि शनिवार तड़के, शादी से पहले ही महारानी ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही उपाधियों का ऐलान किया. प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल को 'ड्यूक एंड डचेस ऑफ़ ससेक्स' की उपाधि दी गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
दोनों की शादी विंडसर के क़िले में स्थित सेंट जॉर्ज के गिरजाघर में हुई.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज स्रोत, Getty Images
इसके बाद दोनों ढाई सौ से ज़्यादा हथियारबंद जवानों के एक काफ़िले के बीच क़िले से बाहर निकले और शहर में घूमकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज स्रोत, AFP/Getty Images
शाही जोड़े के शहर में घूमने को लेकर पहले ही तैयारियाँ पूरी की जा चुकी हैं. गुरुवार को इसकी रिहर्सल भी की गई थी.

इमेज स्रोत, Reuters
मेगन और उनकी माँ डोरिया रागलैंड शुक्रवार को विंडसर के क़िले में महारानी से मिलने पहुंचे थे. मेगन और उनकी माँ क्लाइवडेन हाउस होटल में ठहरे हैं.

इमेज स्रोत, PA
शुक्रवार शाम से ही विंडसर की सड़कों पर लोगों का जमावड़ा है. लोग इस समारोह और नव-विवाहित जोड़े की एक झलक पाने के लिए पूरी रात अपनी जगह पक्की करके बैठे थे.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज स्रोत, AFP

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज स्रोत, PA

इमेज स्रोत, PA
विंडसर में मौजूद बीबीसी संवाददाताओं ने बताया है कि शुक्रवार देर रात सेंट जॉर्ज के गिरजाघर को सजाया गया.
वहीं कार्यक्रम के बारे में बताया गया था कि साढ़े 11 बजे शाही परिवार के लोग गिरजाघर पहुँचेंगे.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज स्रोत, Getty Images
इससे पहले सभी मेहमानों को उनकी तय सीटों पर बैठा दिया जायेगा.
इसके बाद 11:40 बजे प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम गिरजाघर के पश्चिमी द्वार से प्रवेश करेंगे. पाँच मिनट बाद मेगन अपनी माँ के साथ गिरजाघर पहुँचेंगी.

इमेज स्रोत, Getty Images
और सबसे आख़िर में एंट्री होगी ब्रिटेन की महारानी की जिसके बाद ही शाही शादी की रस्में शुरू होंगी.

दोपहर में सभी मेहमानों के लंच की व्यवस्था सेंट जॉर्ज हॉल में की गई और फिर शाम को प्रिंस चार्ल्स फ़्रॉगमोर हाउस में परिवार के लोगों और चुनिंदा दोस्तों को एक प्राइवेट रिसेप्शन देंगे.
इसमें अंदाज़न 200 लोग शामिल होंगे.

इमेज स्रोत, Press Association/WPA Pool
ट्विटर पर शाही परिवार के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया है कि शाही शादी में शामिल होने वाले घोड़ों और चार पहियों वाली घोड़ा-गाड़ियों को तैयार कर लिया गया है.

इमेज स्रोत, Twitter/@RoyalFamily

इमेज स्रोत, Twitter/@RoyalFamily

इमेज स्रोत, Twitter/@RoyalFamily
ब्रिटेन की थेम्स वैली पुलिस ने सूचना दी है कि शाही शादी के लिए शनिवार को सभी पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया है.

इमेज स्रोत, AFP/Getty

इमेज स्रोत, AFP/Getty Images

इमेज स्रोत, EPA

इमेज स्रोत, AFP/Getty Images
एक अनुमान के मुताबिक़, शाही शादी की सुरक्षा व्यवस्था में 9 मिलियन पाउंड (क़रीब 82 करोड़ रुपये) ख़र्च होंगे.

इमेज स्रोत, Getty Images
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी साल 1863 से लेकर अब तक विंडसर के क़िले में हो रही 16वीं शाही शादी है.

इमेज स्रोत, Twitter/@RoyalFamily
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)












