राहुल गांधी ने किया कांग्रेस की कार्यसमिति का गठन

इमेज स्रोत, @INC
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की कार्यकारी समिति का गठन कर दिया है.
ये पार्टी की सर्वोच्च निर्णायक समिति है जिसमें राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा नेताओं को भी शामिल किया है.
राहुल गांधी ने समिति की पहली बैठक 22 जुलाई को बुलाई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, कांग्रेस की कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) में 23 सदस्य हैं. इसके अलावा 18 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 10 विशेष आमंत्रित सदस्य है.
विभिन्न राज्यों के प्रभारी समिति के स्थायी सदस्य रहेंगे जबकि कांग्रेस के पांच संगठनों आईएनटीयूसी, सेवा दल, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के अध्यक्ष विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे.

इमेज स्रोत, twitter.com/INCIndia
राहुल की पहली कार्यकारी समिति
पार्टी की ज़िम्मेदारी संभालने के बाद से राहुल गांधी पहली बार कार्यकारी समिति गठित की है.
हालांकि 22 जुलाई की बैठक में समिति के बाहर के सदस्य भी रहेंगे क्योंकि इसमें सभी राज्यों के अध्यक्ष और कांग्रेस के विधानसभा दलों के अध्यक्षों को भी बुलाया गया है.

इमेज स्रोत, twitter.com/INCIndia
कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव से पहले कार्यकारी समिति को भंग कर दिया गया था.
पार्टी के मार्च में हुए अधिवेशन के बाद से कार्यकारी समिति नहीं थी.
कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी समिति सभी अहम मामलों में निर्णय लेने में भूमिका निभाती है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)












