You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अमरीका के बिना कितना सुरक्षित अफ़ग़ानिस्तान?
अफ़गानिस्तान में पिछले 17 साल से लड़ाई जारी है जिसमें हज़ारों लोगों की मौत हुई है...पिछले साल वहां क़रीब चार हज़ार आम नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी.
अमरीका ने बीते कई सालों से तालिबान के ख़िलाफ़ लड़ाई में अफ़ग़ान सेना का साथ दिया है.
लेकिन अब राष्ट्रपति ट्रंप वहां तैनात 14 हज़ार अमरीकी सैनिकों की संख्या में भारी कटौती करना चाहते हैं. पर क्या अफ़गान सेना अमरीकी सैन्य मदद के बिना देश की सुरक्षा में सक्षम है.