बर्फ़ से ढंका ग्रीनलैंड का वो गांव

ट्रेवल फोटो कॉन्टेस्ट 2019 में एंट्री पाने वाली फ़ोटो और उसके पीछे की कहानी.

उपरनविक गांव

इमेज स्रोत, WEIMIN CHU

इमेज कैप्शन, फ़ोटोग्राफर वीमिन चू ने 2019 में उपरनविक गाँव के सामुदायिक जीवन की तस्वीरें लेने से पहले कई सालों तक ग्रीनलैंड की यात्रा की थी. चू अपनी यात्रा को याद करते हुए कहते हैं, "मैं हवाईज़हाज से केवल बर्फ़ ही बर्फ़ देख पा रहा था लेकिन अचानक बहुत दूर मुझे एक बिंदू जैसा कुछ दिखाई दिया, ये उपरनविक था. इस शांत गांव की सुंदरता मेरी कल्पना से परे थी, वो मेरे लिए काफी बेहतरीन पल था." उपरनविक गांव में 1000 लोग रहते हैं. ये इस देश का 13वां सबसे बड़ा गांव है. चू तस्वीर लेने के लिए 6 दिन तक इस गांव में घूमते रहे और फिर उन्होंने स्ट्रीट लाइट में चलते हुए एक परिवार की तस्वीर ली. "वो बहुत सुंदर था. पूरी ज़मीन सफेद बर्फ़ से ढकी हुई थी और शाम के नीले रंग ने उसे बेहद खूबसूरत बना दिया था." चू की इस फ़ोटो को शहरी श्रेणी में विजेता चुना गया.
सैन फ्रांसिस्को के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

इमेज स्रोत, JASSEN TODOROV

इमेज कैप्शन, शहरी श्रेणी में इस तस्वीर को दूसरा स्थान मिला है. इसे खींचने वाले जैसन टोडोरोव बताते हैं, "सैन फ्रांसिस्को के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में चार रनवे हैं. मैं हमेशा इसकी तस्वीरें लेना चाहता था. किसी तरह मैंने इसके ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति हासिल कर ली. उस दिन हवा की रफ़्तार अधिक थी. अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आस पास 35-45 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चल रही थी और फ़ोटो खींचते समय विमान को नियंत्रित करना भी बहुत कठिन था."
ढाका

इमेज स्रोत, SANDIPANI CHATTOPADHYAY

इमेज कैप्शन, तीसरी तस्वीर है ढाका में इज्तेमा के दौरान की जिसे संदीपनी चट्टोपाध्याय ने ली है. बिश्वा इज्तेमा बांग्लादेश का एक बड़ा इस्लामिक त्योहार है जिसमें बड़ी संख्या में लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं. इस दौरान कई लाख लोग ढाका आते हैं. संदीपनी चट्टोपाध्याय के अनुसार, "प्रार्थना के लिए नियत मैदान छोटा पड़ जाता है इसलिए भारी संख्या में लोग ढाका की सड़कों पर आ जाते हैं और कुछ देर के लिए याता-यात भी बंद हो जाता है."
चीन

इमेज स्रोत, HUAIFENG LI

इमेज कैप्शन, पीपुल श्रेणी में इस तस्वीर ने पहला स्थान हासिल किया है. फ़ोटोग्राफ़र हुआईफेंग ली ने बताया, "अभिनेता चीन के लिचेंग में एक ओपेरा प्रदर्शन के लिए तैयारी कर रहे थे मैंने पूरा एक दिन उनके साथ बिताया था. मेक-अप से लेकर स्टेज पर जाने तक."
हांगकांग

इमेज स्रोत, YOSHIKI FUJIWARA

इमेज कैप्शन, योशिकी फुजिवारा की खींची गई इस तस्वीर को पीपुल श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है. उनका कहना है, "ये फ़ोटो हांग कांग के चोई हंग हाउस के एक पब्लिक पार्क में ली गई है. उस दोपहर मैं घूम रहा था, वहां बहुत भीड़ थी. बहुत लोग वहां फ़ोटो खींच रहे थे और बासकेट बॉल खेल रहे थे, लेकिन जब मैं सुबह के समय वहां गया, तो वह शांत और एक अलग जगह थी. ये जगह सुबह पड़ोस के निवासियों के लिए खुली होती है. जब मैंने एक बूढ़े आदमी ताई को धूप में देखा तो मुझे बहुत अच्छा लगा."
स्पेन मे

इमेज स्रोत, JOSE ANTONIO ZAMORA

इमेज कैप्शन, इस फ़ोटो को लेने वाले फ़ोटोग्राफर जोस एंटोनियो ज़मोरा ने कहा, "हर साल स्पेन में सेंट एंथनी की दावत पर जानवरों की शुद्धि का समारोह होता है जिसे लुमिनारिया कहते हैं. एविला प्रांत में, घोड़े और घुड़सवार 18वीं शताब्दी से चली आ रही रस्म के तहत आग में कूदते हैं. इसमें जानवर आहत नहीं होते हैं और हर साल इसे दोहराया जाता है. पीपुल श्रेणी में इसे तीसरा स्थान मिला.
दिल्ली

इमेज स्रोत, NAVIN VATSA

इमेज कैप्शन, इस तस्वीर को खींचने वाले नवीन वत्स बताते है, ‘‘मैंने ये तस्वीर भारत की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के सूर्योदय से ली. ये लड़का शांत होकर कुछ सोच रहा था और घूमने आए लोग पक्षियों की संगीतमय आवाज़ का आनंद ले रहा था. सुबह पूर्व से आ रही पीली रौशनी पश्चिम की नीली रौशनी के साथ मिल एक अनोखा दृश्य बना रही थी."
स्पेन मे

इमेज स्रोत, TAMARA BLAZQUEZ HAIK

इमेज कैप्शन, नेचर की श्रेणी में इस तस्वीर को पहला स्थान मिला है. इसे खींचने वाली फ़ोटोग्राफ़र हैं ब्लाज़केज़ हाइक. उनके अनुसार, "कोई कैसे कह सकता है कि गिद्ध बुरी नज़र रखते हैं जबकि उनकी आंखों में ऐसी कोमलता दिखती है."
हवाई

इमेज स्रोत, DANNY SEPKOWSKI

इमेज कैप्शन, नेचर श्रेणी में दूसरी तस्वीर ड्रीमकैचर है, जिसे खींचा है डैनी सेपोवस्की ने. वो बताते हैं, "एक लहर उठने से पहले क्या होता है पिछले साल ये सवाल मुझे असाइंमेंट के तौर पर दिया गया था. इस खास दिन मैंने हवाई बीच के सूर्यास्त की तस्वीर खींचने का फैसला किया था. यह तस्वीर लेना मेरे लिए आसान काम नहीं था.''
समुंद्र

इमेज स्रोत, SCOTT PORTELLI

इमेज कैप्शन, स्कॉट पोर्टेली ने ये तस्वीर खींची है. इसे नेचर श्रेणी में तीसरा स्थान मिला है. फ़ोटोग्राफ़र के अनुसार, "डस्की डॉल्फ़िन अक्सर भोजन की तलाश में न्यूजीलैंड की गहरी घाटियों में बड़ी संख्या में एक साथ यात्रा करती हैं. वे केवल सांस लेने के लिए बाहर आती हैं और फिर वापस समंदर में चली जाती हैं. ये बहुत तेज़ी से चलती हैं. मैंने इस तस्वीर को लेने के लिए इंतज़ार किया और जैसे ही उसने पानी की सतह को भेदा मैंने तस्वीर खींच ली.''
स्विट्जरलैंड

इमेज स्रोत, JONAS SCHAFER

इमेज कैप्शन, जोनास शाफ़र ने ये तस्वीर ली है. उनके मुताबिक, "स्विट्जरलैंड के बर्नीस ओबरलैंड में ये ओबैक्स लेक ब्रींज़ के ऊपर पाए जाते हैं. ये चक्करदार ऊंचाइयों पर रहने के अभ्यस्त होते हैं. इनकी मज़बूत सींग बताती है कि आल्प्स् में किसकी चलती है. पहाड़ी का रिजऔर बढ़ते फॉग में ली गई ये तस्वीर इन जानवरों के रिहाईश को दिखाती है. ''