यूएस कैपिटल के भीतर और बाहर फसाद की तस्वीरें देखिए

ट्रंप के हथियारबंद समर्थक यूएस कैपिटल बिल्डिंग में घुस गए. इस बिल्डिंग में अमेरिकी कांग्रेस के लोग बैठते हैं. बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस बाइडन की जीत की पुष्टि के लिए बैठी थी तभी ट्रंप समर्थकों ने हमला कर दिया. इसमें एक महिला की मौत भी हो गई है.

ट्रंप

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, ट्रंप समर्थकों की हिंसक भीड़ और झड़प के दौरान यूएस कैपिटल बिल्डिंग की यह तस्वीर है. ट्रंप समर्थकों ने पूरी बिल्डिंग में अव्यवस्था फैला दी थी.
ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, बिल्डिंग के भीतर प्रदर्शनकारी तस्वीर लेते हुए.
ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पुलिस अधिकारियों से प्रदर्शनकारी बात करते हुए. यह तस्वीर तब की है जब माहौल काफ़ी तनावपू्र्ण था.
ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, कई प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाबलों ने हिरासत में लिया है
ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सीनेट चेंबर में सांसद और स्टाफ़ सुरक्षात्मक गैस मास्क पहने हुए
ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, एक प्रदर्शनकारी बालकनी से कूदकर सीनेट फ्लोर तक पहुंच गया
ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, कुछ प्रदर्शनकारी तो इस तरह से आए थे
ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, कैपिटल पुलिस अधिकारी सीनेट चेंबर के भीतर से एक प्रदर्शनकारी पर बंदूक ताने हुए.
ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, एक ट्रंप समर्थक प्रदर्शनकारी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की ड्रेस मे.
ट्रंप

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, अमेरिकी कैपिटल पुलिस अधिकारी एक प्रदर्शनकारी पर पेपर स्प्रे मारता हुआ. यह प्रदर्शनकारी खिड़की तोड़ अंदर घुस रहा था.
ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सबसे पहले यूएस कैपिटल के बाहर प्रदर्शनकारी जमा हुए थे. यूएस कैपिटल वॉशिंगटन डीसी में है. यहाँ अमेरिकी कांग्रेस के लोग बैठते हैं. अमेरिकी कांग्रेस अमेरिका की फेडरल सरकार का द्विसदन है. इसमें हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट निहित हैं.
ट्रंप

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, दर्जनों प्रदर्शनकारी कैपिटल सेंट्रल में घुसने के बाद ख़ुशी मनाते हुए.
ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, एक प्रदर्शनकारी यूएस कैपिटल के रूम से एक स्तंभ लेकर निकल गया.
ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, एक प्रदर्शनकारी झंडा लहरा रहा है जिस पर लिखा है- मेरे राष्ट्रपति ट्रंप हैं
जो बाइडन

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस हिंसा को लोकतंत्र पर हमला बताया है.
ट्रंप

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, ट्रंप ने बाद में अपने समर्थकों को वापस घर जाने के लिए कहा लेकिन ये भी कहा कि वो उनसे प्यार करते हैं.
अमेरिका

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, एक प्रदर्शनकारी अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पलोसी की सीट पर बैठ गया.
ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सीनेट की जगह पर ट्रंप समर्थक बैठकर फ़ोटो ले रहे थे.
ट्रंप

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, अमेरिकी कैपिटल की सुरक्षा तोड़ने के बाद एक प्रदर्शनकारी नस्लवादी झंडा लिए हुए.