दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, वहां की सरकार के मीडिया ऑफ़िस ने क्या बताया?

इमेज स्रोत, Andreas Rentz/Getty Images
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला हुआ है. बीबीसी ने उस वीडियो की पुष्टि की है जिसमें एक ड्रोन दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गिरता दिख रहा है.
सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में धमाका और टर्मिनल के पास धुएं का बड़ा ग़ुबार दिखाई दे रहा है.
वीडियो में एक शख़्स यह कहते हुए सुनाई दे रहा है, "एक और ड्रोन."
धमाका किस जगह हुआ, यह साफ़ नहीं है, लेकिन संभव है कि यह एयरपोर्ट के 'कॉनकोर्स-ए' के पास हुआ.
दुबई सरकार के मीडिया ऑफ़िस ने एक्स पर लिखा, "दुबई अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मलबा गिरने के बाद हुई छोटी घटना को सफलतापूर्वक क़ाबू कर लिया गया है. किसी के घायल होने की ख़बर नहीं है. अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर फैल रही उन रिपोर्टों को भी ग़लत बताया है जिनमें दावा किया गया था कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोई घटना हुई है."
दुबई सरकार के मीडिया ऑफ़िस ने ताज़ा संदेश भी शेयर किया है जिसमें शनिवार दोपहर से उड़ानें शुरू होने की जानकारी दी गई है.











