You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
रफ़ाल सौदा बिलकुल साफ़ है: निर्मला सीतारमण
भारत ने फ्रांस के साथ किये विवादास्पद रफ़ाल लड़ाकू विमानों के समझौते का बचाव किया है. साल 2016 में हुए समझौते के तहत फ्रांसीसी कंपनी डसॉ भारत के लिए अनुमानित 59000 करोड़ रुपये की लागत से 36 रफ़ाल लड़ाकू विमानों का निर्माण कर रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि विमान बहुत महंगा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कंपनी रिलायंस को इस सौदे में शामिल करके पक्षपात का सबूत दिया है. भारतीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में हमारे संवाददाता ज़ुबैर अहमद से कहा कि इस सौदे में उचित प्रक्रिया का पूरा पालन किया गया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)