You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जलियांवाला: तब ब्रिटिश मीडिया ने क्या छापा था?
जलियांवाला बाग़ हत्याकांड को सौ साल पूरे हो गए हैं. इसे ब्रिटिश औपिनिवेशिक काल की सबसे काली घटनाओं में से एक माना जाता है. बुधवार को ब्रितानी प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने भी इस घटना पर खेद जताया और इसे ब्रिटिश इतिहास के लिए धब्बा बताया था.
13 अप्रैल 1919 को हुई इस घटना में ब्रिगेडियर जनरल रेगेनॉन्ड डायर के आदेश पर ब्रिटिश सैनिकों ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चला दी थीं जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे. मरने वालों में एक छह सप्ताह का बच्चा भी शामिल था.
जब ये नरसंहार हुआ उस वक़्त ब्रिटिश मीडिया ने कैसे इस ख़बर को पेश किया था. लंदन में वो कौन सी जगह थी जहां ऊधम सिंह ने जनरल डायर की हरकत को सही ठहराने वाले तत्कालीन गवर्नर माइकल ओ ड्वायर की हत्या की थी. देखिए लंदन से बीबीसी संवाददाता गगन सभरवाल की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)