You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के MLA बेटे आकाश गिरफ़्तार
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय को सरकारी अधिकारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में इंदौर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया. उनकी ज़मानत याचिका ख़ारिज हो गई है और अब उन्हें जेल भेजा गया है.
आकाश पर इंदौर में नगर निगम कर्मियों से मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है. इंदौर में नगर निगम कर्मचारी एक मकान तोड़ने आए थे. मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायकआकाश ने अधिकारियों को वहां से जाने के लिए कहा. लेकिन जब वो नहीं हटे तो आकाश हाथ में बल्ला लेकर आए और उनकी पिटाई शुरू कर दी.
वीडियो: समीर ख़ान & ANI
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)