You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
केरल में बाढ़ ने मचाई तबाही
केरल के कोझीकोड, वायनाड, मलप्पुरम जैसे इलाक़े बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. रविवार शाम तक 67 लोगों के मारे जाने की ख़बर है, जिनमें से 19 मलप्पुरम से हैं.
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि पिछले दो दिनों में आठ ज़िलों से भूस्खलन की कुल 80 सूचनाएं मिलीं है.
मलप्पुरम, कवलप्परा, मेप्पडी और वायनाड में भूस्खलन की बड़ी घटनाएं हुई. केंद्रीय बल, राज्य पुलिस, अग्निशमन विभाग, मछुआरों और स्वयंसेवकों के साथ बचाव कार्य में जुटे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)