9 साल की नंदी के ड्रम की दुनिया है दीवानी

वीडियो कैप्शन, 9 साल की नंदी के बैंड पर नाचती हैं बड़ी-बड़ी हस्तियां

नंदी बशेल की उम्र महज़ 9 साल है और वो एक सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं.

अमरीकी सिंगर लेनी क्राविट्ज़ भी उनके बैंड की धुन के फैन हैं. नंदी बचपन से ही संगीत की तरफ रुझान दिखाने लगी थी.

वो बताती हैं कि छोटे में ही वो टीवी पर किसी संगीत को सुनकर थिरकने लगती थीं.

नंदी अब इतनी मशहूर हो चुकी हैं कि वो ब्रिटेन के सबसे बड़े क्रिसमस विज्ञापन में भी दिख चुकी हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)