You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम में चलाया चरख़ा
डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम में चरख़ा चलाया. उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद थीं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भेंट स्वरूप गांधी जी के तीन बंदर दिए.
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार भारत दौरे पर आए हैं. दो दिवसीय दौरे के पहले दिन ट्रंप सबसे पहले गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे.
अहमदाबाद से ट्रंप उत्तर प्रदेश के आगरा शहर जाएंगे और ताजमहल देखेंगे. सोमवार को ही देर शाम वो दिल्ली पहुंचेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेराड कुशनर भी होंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)