कोरोना वायरस से किस तरह जूझ रहा है ईरान
ईरान में कोरोना वायरस के व्यापक रूप से फैलने के बाद कम से कम 430 लोगों की मौत हो चुकी है.
हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि ये सही आंकड़े नहीं हैं.
वायरस की व्यापकता को लेकर पर्याप्त जानकारी नहीं होने से लोगों के बीच ये धारणा पनप रही है कि अभी इसका ख़तरनाक रूप आना बाक़ी है.
इसे ध्यान में रखते हुए लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए कैस्पियन सागर की ओर जा रहे हैं.
लेकिन बचाव में उठाए जा रहे ये क़दम ईरानी समाज में नए गतिरोध पैदा कर रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)