You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना से बचना है तो खाना बनाते समय सावधान रहिए
कोविड-19 की महामारी के इस दौर में कई चीज़ें बदल रही हैं. कामकाज, साफ़-सफ़ाई से लेकर खान-पान के तौर-तरीक़े, उन्हीं बदलती चीज़ों में शामिल है. लोगों की प्राथमिकता में स्वास्थ्य और ख़ासकर खान-पान और स्वच्छता का मुद्दा अचानक से काफ़ी ऊपर आ गया है. ऐसा नहीं है कि पहले लोगों की प्राथमिकता में ये चीज़ें नहीं हुआ करती थीं. हां, ये ज़रूर था कि खान-पान और स्वच्छता हमारे जीवन-शैली की वो बातें थीं, जिसमें पसंद-नापसंद को ज़्यादा तरजीह दी जाती थी. इन दिनों कुछ लोग इस बात को लेकर चिंतिंत हैं कि क्या कोविड-19 की बीमारी खाने-पीने की चीज़ों से भी फैलती है? विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सुरक्षित खान-पान को लेकर पाँच ज़रूरी टिप्स शेयर किए हैं.
वीडियो: सर्वप्रिया सांगवान और देबलिन रॉय