You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना वैक्सीन के लिए अपनी जान दांव पर लगाने वाला शख़्स
"कोरोना से जंग में मैं कैसे मदद कर सकता हूं. इस सवाल का जवाब ढूंढने में मेरा दिमाग़ काम नहीं कर रहा था. तो एक दिन बैठे-बैठे यूँ ही ख्याल आया क्यों ना दिमाग़ की जगह शरीर से ही मदद करूँ. मेरे दोस्त ने बताया था कि ऑक्सफ़ोर्ड में ट्रायल चल रहे हैं, उसके लिए वॉलंटियर की ज़रूरत है. और मैंने इस ट्रायल के लिए अप्लाइ कर दिया"
लंदन से बीबीसी को वीडियो इंटरव्यू देते हुए दीपक पालीवाल ने अपनी ये बात साझा की. जयपुर में जन्मे और फिलहाल लंदन में रह रहे दीपक पालीवाल, उन चंद लोगों में से एक हैं, जिन्होंने ख़ुद ही वैक्सीन ट्रायल के लिए वॉलेंटियर किया है. देखिए, उनकी पूरी कहानी.
रिपोर्ट: सरोज सिंह
वीडियो: देबलिन रॉय
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)