You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना के बीच परीक्षा देने पर क्या बोले छात्र?
भारत में आईआईटी और मेडिकल क्षेत्र की पढ़ाई करने के लिए हर साल राष्ट्रीय स्तर की दो परीक्षाओं- आईआईटी जेईई और नीट का आयोजन किया जाता है.
इस साल भी आईआईटी जेईई की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच और नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होनी है.
देशभर में आईआईटी के लिए 11 लाख छात्रों ने फ़ॉर्म भरे हैं और नीट के लिए 16 लाख छात्रों ने आवेदन किया है.
लेकिन ये परीक्षा एक ऐसे दौर में हो रही है जब भारत कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के लिहाज़ से दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुँच चुका है. इस मामले पर राजनीति भी ख़ूब हो रही है.
इसी मुद्दे पर बीबीसी संवाददाता सर्वप्रिया सांगवान ने आईआईटी जेईई और नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहे कुछ छात्रों से बात की और उनकी राय इस मुद्दे पर जानने चाही.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)