काबुल में तालिबान के नियंत्रण के बाद अब कैसे हैं हालात?
काबुल में हालात धीरे-धारे सामान्य होते दिख रहे हैं. यहां तक कि स्थानीय लोग भी बीते कुछ सप्ताह में हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद अब सहज हो रहे हैं.
बीते दिनों के मुकाबले आज ज़्यादा रेस्टोरेंट और दुकानें खुली हैं. सड़कों पर ज़्यादा ट्रैफ़िक दिख रहा है और लोग भी घरों से बाहर निकल रहे हैं.
हालांकि यह पहले जैसा नहीं है और ख़ासकर महिलाएं बेहद कम निकल रही हैं. काबुल और दूसरे शहरों का हाल बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता सिकंदर किरमानी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)