You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
वीर दास की कविता और उस पर हुआ विवाद
कॉमेडियन वीर दास के एक वीडियो की सोशल मीडिया पर ख़ूब चर्चा हो रही है. इसके समर्थन और विरोध में लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
वीर दास ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर 6 मिनट का एक वीडियो शेयर किया.
ये अमेरिका में वॉशिंगटन डीसी के जॉन एफ़ कैनेडी सेंटर में हुए उनके एक शो का है. इसमें वीर दास ने एक मोनोलॉग पढ़ा, जिसका शीर्षक है - 'आई कम फ्रॉम टू इंडियाज़' यानी मैं दो भारत से आता हूँ.
वीडियो में उन्होंने भारत के विरोधाभासों को रखा है. इस वीडियो के सामने आते ही महज़ चंद घंटों में ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसे लेकर आने वाली प्रतिक्रियाएं दो धड़ों में बँट गई हैं.
रिपोर्ट: टीम बीबीसी
आवाज़: विशाल शुक्ला
वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)