दिल्ली में किसानों की रैली

ताज एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध करने हज़ारों किसान गुरुवार को दिल्ली में जमा हुए.

दिल्ली में किसानों की रैली
इमेज कैप्शन, भूमि अधिग्रहण के विरोध में गुरूवार को राजधानी दिल्ली में हज़ारों की तादाद में किसान जुटे. (सभी तस्वीरें - दिव्या आर्य )
दिल्ली में किसानों की रैली
इमेज कैप्शन, 1894 के भूमि-अधिग्रहण कानून को बदल कर किसानों के हितों को ध्यान में रख नया कानून लाने की मांग
दिल्ली में किसानों की रैली
इमेज कैप्शन, किसानों ने कहा मुआवज़े की दर उनकी सहमति से तय हो
दिल्ली में किसानों की रैली
इमेज कैप्शन, राष्ट्रीय लोक दल के नेतृत्व में जुटे इन किसानों के हाथ में पार्टी के झंडे और जन्तर-मन्तर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह के पोस्टर पटे हुए थे
दिल्ली में किसानों की रैली
इमेज कैप्शन, पिछले कई हफ़्तों से मथुरा, अलीगढ़ और आगरा समेत कई जगहों पर किसान आंदोलन कर रहे हैं
दिल्ली में किसानों की रैली
इमेज कैप्शन, बुधवार को किसानों ने उत्तर प्रदेश में भी बंद का आह्वान भी किया था जिसका पश्चिमी उत्तर प्रंदेश में असर देखने को मिला.
दिल्ली में किसानों की रैली
इमेज कैप्शन, रैली में भाग लेने आए एक बुज़ुर्ग किसान.