इमेज कैप्शन, रफ़्तार से भागती सड़कें और उन पर सरपट दौड़ती गाड़ियां, बिहार के विकास की कहानी का पहला पन्ना. (आलेख और तस्वीरें रूपा झा)
इमेज कैप्शन, राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक़ निर्माण क्षेत्र में पैंतीस प्रतिशत से ज़्यादा का इज़ाफ़ा. पिछले चार वर्षों में छह हज़ार किलोमीटर लंबी सड़कें बनीं.
इमेज कैप्शन, नीतीश सरकार ने किया हर दिन एक नए पुल का उदघाटन. निर्माण क्षेत्र में तेज़ी, बने इक्कीस सौ पुल.
इमेज कैप्शन, कई नए स्कूलों का निर्माण, सैकंड़ों शिक्षकों की भी हुई बहाली
इमेज कैप्शन, विकास की कहानी का दूसरा अध्याय -सरकार की 6000 किलोमीटर लंबी सड़कों में इनके लिए कोई रास्ता नहीं.
इमेज कैप्शन, राज्य के सालाना आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कृषि क्षेत्र में गिरावट, सिचाईं और बाढ़ नियंत्रण ढांचों के लिए निवेश नहीं.
इमेज कैप्शन, राज्य के श्रम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बदहाली से तंग आकर आजीविका की तलाश में बिहार के लोगों का पलायन जारी.
इमेज कैप्शन, विकास की सड़क इनके गांव से पहले ही खत्म हो जाती है.
इमेज कैप्शन, दिखता है इन्हें भी साफ़ साफ़, विकास या सिर्फ उसका आभास ?