बिहार में पांचवे दौर का मतदान

बिहार में पांचवे दौर का मतदान

बिहार चुनाव
इमेज कैप्शन, फुलवारी विधानसभा क्षेत्र के इस बूथ पर सुबह से ही वोट डालने वालों की रेलपेल मची रही. (सभी तस्वीरें और आलेख - मणिकांत ठाकुर)
बिहार चुनाव
इमेज कैप्शन, नीचे ज़मीन वाले ' जन ' के ऊपर बन्दूक वाला ' तंत्र '. यानी चुनावी जनतंत्र का एक नज़ारा.
बिहार चुनाव
इमेज कैप्शन, हुलासचक और भुसोला के कई लोग मतदाता पहचान पत्र के बावजूद वोट नहीं डाल सके क्योंकि उनके नाम मतदाता सूची से गायब थे.
बिहार चुनाव
इमेज कैप्शन, बिहार में इस बार चुनाव और मुख्य पर्व- त्यौहार बिलकुल साथ- साथ होते रहे. गया शहर में मतदान से दो दिन पहले लक्ष्मी पूजा पर कन्या-भोज का एक दृश्य.
बिहार में शराव की दुकान
इमेज कैप्शन, पांचवें दौर में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गया- राजगीर रोड पर शराब खरीदते पार्टी कार्यकर्ता.
बिहार में मोटरसाईकिल पर प्रचार
इमेज कैप्शन, मगध क्षेत्र में चुनाव प्रचार को मोटरसाइकिल सवार प्रचारकों ने एक अलग रंग दिया.
गया स्टेशन का हाल
इमेज कैप्शन, सड़क मंत्री के शहर में कूड़े का ढेर
बिहार में किसान
इमेज कैप्शन, मतदान के दिन इस हिन्दुनी गाँव (पटना ज़िला) के ग्रामीण मतदाता वोट डालने के बजाय जल- जमाव वाले गढ्ढे से मछली मारने में ज़्यादा रूचि ले रहे थे.
सुरक्षा बलों की गश्त
इमेज कैप्शन, एक कस्बे की गली में भी मतदान के दिन गश्त लगाते सुरक्षा- बल वाहनों का काफ़िला.
बिहार में एक किसान
इमेज कैप्शन, फुलवारीशरीफ के एक मोहल्ले में वोट डालने से पहले गाय दूह लेने की जल्दी दिखी.
मतदान अधिकारी
इमेज कैप्शन, सिर्फ़ मत देने वालों पर नहीं, मतदान कराने वालों पर भी एक नज़र डालिये.