तिहाड़ से रामलीला मैदान पहुँचे अन्ना

अन्ना हज़ारे शुक्रवार की सुबह तिहाड़ जेल से निकलकर रामलीला मैदान पहुंच गए. वे अब रामलीला मैदान में अपना अनशन जारी रखेंगे.

तिहा़ड़ से रामलीला मैदान तक अन्ना की रैली
इमेज कैप्शन, आख़िर अन्ना हज़ारे शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर निकले. उन्हें 16 अगस्त को गिरफ़्तार किया गया था और उसी शाम उनकी रिहाई हो गई थी लेकिन अनशन की जगह मिलने तक उन्होंने जेल से निकलने से इनकार कर दिया था
तिहा़ड़ से रामलीला मैदान तक अन्ना की रैली
इमेज कैप्शन, अन्ना हज़ारे ने बाहर निकलते ही वहाँ जमा अपने समर्थकों का अभिवादन किया और अपील की कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपना आंदोलन जारी रखें. पिछले तीन दिनों से लोग वहाँ से हटे नहीं हैं.
तिहा़ड़ से रामलीला मैदान तक अन्ना की रैली
इमेज कैप्शन, तिहाड़ जेल में रहने के दौरान भी अन्ना ने अपना अनशन जारी रखा था. रामलीला मैदान में अनशन की अनुमति मिलने के बाद वो बाहर निकले तो सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे.
तिहा़ड़ से रामलीला मैदान तक अन्ना की रैली
इमेज कैप्शन, अन्ना हज़ारे के लिए एक ट्रक का इंतज़ाम किया गया था जिसके ज़रिए वो तिहाड़ जेल से रामलीला मैदान की ओर रवाना हुए. उनके साथ तिरंगा लहराते हुए लोगों का हुजूम चल रहा था.
तिहा़ड़ से रामलीला मैदान तक अन्ना की रैली
इमेज कैप्शन, तय कार्यक्रम के अनुसार तिहाड़ से निकलने के बाद अन्ना हज़ारे राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर पहुँचे और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. अनशन शुरु करने से एक दिन पहले भी वो यहाँ पहुंचे थे.
तिहा़ड़ से रामलीला मैदान तक अन्ना की रैली
इमेज कैप्शन, प्रसन्न दिख रहे अन्ना हज़ारे जगह-जगह लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे और उन्हें भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में साथ देने के लिए उन्हें धन्यवाद देते रहे.
तिहा़ड़ से रामलीला मैदान तक अन्ना की रैली
इमेज कैप्शन, अन्ना हज़ारे 16 अगस्त से लगातार अनशन पर हैं लेकिन उनका स्वास्थ्य एकदम ठीक लग रहा था और उनकी स्फ़ूर्ति देखकर लोग चकित जब 74 वर्षीय अन्ना लगभग दौ़ड़ते हुए राजघाट से बाहर निकले.
तिहा़ड़ से रामलीला मैदान तक अन्ना की रैली
इमेज कैप्शन, दिल्ली ने लंबे समय बाद एक ऐसी रैली देखी जो ग़ैर राजनीतिक थी लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल थे और लगातार नारे लगाते चल रहे थे.
तिहा़ड़ से रामलीला मैदान तक अन्ना की रैली
इमेज कैप्शन, उधर रामलीला मैदान में हो रही बारिश के बावजूद लोग डटे हुए थे और अन्ना हज़ारे का इंतज़ार कर रहे थे. अन्ना की टीम की सदस्य किरण बेदी तिरंगा लहराते हुए उनके स्वागत की तैयारी कर रही थीं.
तिहा़ड़ से रामलीला मैदान तक अन्ना की रैली
इमेज कैप्शन, रामलीला मैदान में लोग तरह-तरह से अन्ना हज़ारे के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे. एक पारंपरिक वाद्य लेकर अनशन स्थल पर पहुँचा एक अन्ना समर्थक.