एक रंग ज़िंदगी का...

भारत में पहली बार विश्व मधुमेह दिवस पर लगभग 70 इमारतें नीले रंग में रंगी नज़र आईं. नीला रंग मधुमेह का प्रतीक है.

विक्टोरिया मेमोरियल
इमेज कैप्शन, विश्व मधुमेह दिवस पर भारत में कई इमारतें नीले रंग में रंगी नज़र आईं. नीली रोशनी में नहाया कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल.
सिद्धी विनायक मंदिर
इमेज कैप्शन, नीले रंग का घेरा विश्वभर में मधुमेह का प्रतीक है. सिद्धी विनायक मंदिर भी इस बीमारी की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा था.
पुराना किला
इमेज कैप्शन, पुराना किला भी इस जागरुकता अभियान का हिस्सा रहा. रोशनी से जगमगाता यह किला लोगों को इस बीमारी से बचाव के प्रति जागरुक करता नज़र आया.
अक्शरधाम मंदिर
इमेज कैप्शन, नीली रोशनी के घेरे से जगमगाती 70 इमारतों में दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर भी शामिल था.
चारमीनार
इमेज कैप्शन, हैदराबाद में चारमीनार के आसपास भी नीली रोशनी ही नज़र आई. आंकड़ों के मुताबिक साल 2030 तक भारत में आठ करोड़ लोग इस बीमारी से पीड़ित होंगे.