नई प्रजातियों की अनोखी तस्वीरें

वैज्ञानिकों ने खोज निकाली हैं दक्षिण अमरीका के जंगलों से ये ख़ूबसूरत प्रजातियां.

क्रेओला केटीडड (तस्वीर - पिओत्र नासक्रेकी)
इमेज कैप्शन, कंज़रवेशन इंटरनैश्नल के वैज्ञानिकों ने दक्षिणी-पश्चिमी सुरीनाम के एक दौरे पर इस नई प्रजाति को खोज निकाला. इसके चटकीले रंगों पर इसका नाम 'क्रेओला केटीडड' रखा गया है.
काओबॉय फ़्रॉग (तस्वीर - पॉल कुबोतेर)
इमेज कैप्शन, इस नई प्रजाति का नाम 'काओबॉय फ़्रॉग' रखा गया है. इसकी टांगों पर सफ़ेद धारियां हैं. वैज्ञानिकों ने इसे कोएत्री नदी के पास देखा.
आरमर्ड कैटफ़िश (तस्वीर - केनेथ वॉन्ग टोंग यू)
इमेज कैप्शन, कैटफ़िश की ये नई प्रजाति खोजी जाने से पहले खा ली जाती लेकिन वैज्ञानिकों ने इसे समय पर देखकर नमूने के तौर पर रख लिया. ये अपनी रीढ़ की मदद से अपना बचाव करती है.
हॉर्न्ड बीटल (तस्वीर - पिओत्र नासक्रेकी)
इमेज कैप्शन, ये प्रजाति नई नहीं लेकिन अनोखी ज़रूर है. छह ग्राम से ज़्यादा वज़न वाली इस बीटल की प्रजाति में नर और मादा दोनों के ही लंबे सींग होते हैं जिन्हें वो हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हैं.
पैक-मैन फ़्रॉग (तस्वीर - ट्रोन्ड लार्सन)
इमेज कैप्शन, 'पैक-मैन फ़्रॉग' एक बहुत बड़े मुंह वाला परक्षी है. ये अपने जितने बड़े आकार के पक्षी, चूहे और मेंढक तक को खा सकता है.
मॉथ कैटरपिल्लर (तस्वीर - ट्रोन्ड लार्सन)
इमेज कैप्शन, सुबह की ओस की बूंदों से ढका ये 'मॉथ कैटरपिल्लर' वैज्ञानिकों को पेड़ की टहनियों पर शैवाल खाता हुआ मिला.