पाक धमाके में 11 की मौत

पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक बस में धमाका हुआ है. इस धमाके में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं.
एक रिपोर्ट के अनुसार हंगू कस्बे के नजदीक एक बस के ट्रक से टकरा जाने से गैस सिलैंडर फटने से ये धमाका हुआ.
पाकिस्तान में पेट्रोल की अधिक कीमतों के कारण अधिकतर वाहन गैस से चलते हैं.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल राशिद ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा कि उन्होंने बस के मलबे में 'दो फटे हुए गैस सिलेंडर' देखे.
अब्दुल राशिद का कहना था कि बस एक अन्य वाहन से टकरा गई जिससे गैस सिलेंडर फट गया.
पिछले कुछ महीनों में ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत के इलाक़ो में चरमपंथी हमलों में तेज़ी आई है.
अफ़ग़ानिस्तान और अमरीका लगातार ये आवाज़ उठाते आ रहे हैं कि इस क्षेत्र में तालेबान और अल-क़ायदा के लोग अपनी गतिविधियाँ बड़े आराम से चला रहे हैं.




























