बाल मृत्यु दर में गिरावट

विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ़ का कहना है कि पाँच साल के कम बच्चों की मृत्यु दर में गिरावट आई है.

इन संगठनों का कहना है कि दो दशक पहले सालाना पाँच साल से कम एक करोड़ 20 लाख बच्चों की मौत होती थी, लेकिन अब ये घटकर 76 लाख रह गई है.

मृत्यु दर में गिरावट के पीछे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ और टीकाकरण माने जा रहे हैं.

लेकिन इन संगठनों का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए बाल मृत्यु दर में और कमी होनी चाहिए.