मनीष तिवारी की लिखित रूप में माफ़ी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे से लिखित रूप में माफ़ी मांगी है. उन्होंने अन्ना हज़ारे के भ्रष्टाचार में डूबे होने के अपने बयान पर खेद व्यक्त किया है.
हालाँकि मनीष तिवारी ने पहले भी सार्वजनिक रूप से अपने बयान पर खेद जताया था.
इसके बावजूद अन्ना हज़ारे ने अपने वकील के माध्यम से उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा था.
बाद में मनीष तिवारी ने अन्ना हज़ारे को पत्र लिखकर माफ़ी मांगी. अन्ना हज़ारे के वकील मिलिंद पवार ने यह पत्र अब जारी किया है.




























