थाई प्रधानमंत्री का टि्वटर अकाउंट हैक

थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री यिंगलक चिनावाट का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है और ट्विटर में प्रधानमंत्री की क्षमता को लेकर सवाल उठाए गए हैं.

हैक किए गए अकाउंट पर प्रधानमंत्री पर कई असफलताओं और भेदभाव के आरोप लगाए गए हैं.

इस अकाउंट पर आखिरी ट्विट में कहा गया था कि अगर प्रधानमंत्री अपना अकाउंट ही नहीं संभाल सकती तो वो देश की रक्षा कैसे करेंगी.

प्रधानमंत्री यिंगलक जुलाई में चुनाव जीती थीं लेकिन उसके बाद से ही उन पर अपने भाई और पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन चिनावाट के इशारों पर चलने का आरोप लगता रहा है.