भारत-पाक विदेश सचिवों की मुलाक़ात

मालदीव में सार्क शिखर सम्मेलन से पहले भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने मुलाक़ात की है.

मालदीव के विदेश सचिव अहमद नासिर ने पत्रकारों को बताया कि भारत के विदेश सचिव रंजन मथाई और पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर ने मुलाक़ात की है.

हालाँकि उन्होंने इस बैठक का विवरण देने से इनकार कर दिया.

गुरुवार को इस शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गीलानी मुलाक़ात करेंगे.