परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं करेंगे: अहमदीनेजाद
ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि उनका देश अपने परमाणु कार्यक्रम को नहीं छोड़ेगा.
ईरान पर ये आरोप लग रहे हैं कि वह परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश कर सकता है.
राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने कहा है कि आईएईए की रिपोर्ट खोखले दावों पर आधारित है और ये रिपोर्ट अमरीका ने उपलब्ध कराई है.
उन्होंने एक बार फिर कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है.




























