वयस्क स्टेम सेल शोध को पोप की हरी झंडी

पोप बेनेडिक्ट ने वयस्कों की मूल कोशिकाओं यानी स्टेम सेल के ज़रिए इलाज के लिए हो रहे चिकित्सा शोध को समर्थन देने की घोषणा की है.

अमरीकी की एक बायोटेक कंपनी के सहयोग से वेटिकन में हुए एक वैज्ञानिक सम्मेलन में उन्होंने यह स्पष्ट किया कि रोमन कैथोलिक चर्च भ्रूणीय स्टेम सेल से जुड़े शोध के ख़िलाफ़ है.

उन्होंने कहा कि यदि कोई भ्रूण नष्ट हो जाता है तो उसके स्टेम सेल से शोध करने में भी कोई समस्या नहीं है.

चर्च मानता है कि भ्रूण के पैदा होने के साथ ही जीवन शुरु हो जाता है.