ईरान ने हवाई सुरक्षा सैन्य अभ्यास शुरु किया
ईरान का कहना है उसने परमाणु प्रतिष्ठानों और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अन्य स्थलों को हमलों से बचाने की क्षमता को जाँचने के मक़सद से चार दिन का सैन्य अभ्यास शुरु कर दिया है.
सरकारी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार ये अभ्यास देश के पूर्वी हिस्से में हो रहा है जिसमें महत्वपूर्ण सुरक्षाबल रिवोलुशनरी गार्ड और सैन्य ईकाई भाग ले रही हैं.
ये सैन्य अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दुनिया के विकसित देशों और उसमें तनाव जारी है.
शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र परमाणु सुरक्षा एजेंसी आईएईए ने ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम पर चिंता जताते हुए प्रस्ताव पारित किया था.




























