स्ट्रॉस कान ने न्यूयॉर्क में हुई घटना पर अपना पक्ष रखा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पूर्व प्रमुख डोमिनक स्ट्रॉस कान ने मई महीने में न्यूयॉर्क के होटल में जो कुछ हुआ था उस पर अपना पक्ष रखा है.

उसी घटना के बाद उन पर यौन अपराध का मुक़दमा चलाया गया था.

उनके एक दोस्त की क़िताब में उन्होंने कहा है कि जब वो बाथरूम से बिना कपड़े के नहा कर निकले तो होटलकर्मी महिला ने उस पर आपत्ति नहीं जताई, जिसे उन्होंने यौन संबंध बनाने की सहमति के तौर पर लिया.

स्ट्रॉस कान ने कहा कि उसके बाद जो कुछ हुआ वो आम सहमति से हुआ हालांकि वो सब बेवकूफ़ी भरा क़दम था.

होटलकर्मी महिला के वकीलों ने स्ट्रॉस कान के वक्तव्य को फ़ैंटेसी क़रार दिया है.

स्ट्रॉस कान पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप को बाद में ख़ारिज कर दिया गया था.