अमरीका में हर पाँचवीं महिला बलात्कार पीड़ित
अमरीका में यौन हिंसा से जुड़े एक सर्वेक्षण के अनुसार हर पाँच में से एक महिला का ज़िंदग़ी में किसी न किसी समय बलात्कार हुआ है.
अमरीका की सरकारी एजेंसी सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन ने ये रिपोर्ट तैयार की है.
आधे से ज़्यादा बलात्कार पीड़ितों के अनुसार उनके साथ ऐसा उनके मौजूदा या पूर्व पार्टनर या पति ने किया.
इस रिपोर्ट में बलात्कार की श्रेणी में ज़बरदस्ती बनाए गए यौन संबंध और नशे के प्रभाव में बनाए गए यौन संबंध को रखा है.




























